सीआईएस के पंकज ने श्रीलंका में जीता रजत पदक

सीआईएस के पंकज ने श्रीलंका में जीता रजत पदक

Sep 24, 2026 - 09:35
 0  16
सीआईएस के पंकज ने श्रीलंका में जीता रजत पदक

CIS के पंकज ने श्रीलंका में जीता रजत पदक

सीकर। सीएलसी द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूल सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल के चमकते सितारे राॅल-बॉल खिलाड़ी पंकज देग ने भारत और श्रीलंका के मध्य  हुई राॅल-बॉल चैंपियनशिप में भारत का परचम लहराते हुए रजत पदक जीत कर देश और विद्यालय का नाम रोशन किया। 

स्कूल प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया ने बताया कि कक्षा 12वीं के छात्र पंकज देग बचपन से ही राॅल बॉल में रुचि रखते हैं और इसी रुचि में आगे बढ़ते हुए वह अपनी प्रतिभा से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं । 17-21 सितंबर तक कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित *भारत बनाम श्रीलंका राॅल बॉल चैंपियनशिप -2026* में पंकज ने अन्य प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए रजत पदक भारत के नाम किया।

पंकज ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच और स्कूल प्रबंधन को दिया । उन्होंने बताया कि भविष्य में उनका लक्ष्य आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाना है तथा खेलों के साथ-साथ बोर्ड परीक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन करना है। स्कूल निदेशक समर चौधरी ने उनको स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पंकज की इस उपलब्धि पर विद्यालय में उनका का भव्य स्वागत किया गया और विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।

न्यूज़ कवरेज 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow