बॉक्सिंग में सीएलसी हाई स्कूल का दबदबा, जीते दो गोल्ड

बॉक्सिंग में सीएलसी हाई स्कूल का दबदबा, जीते दो गोल्ड

Oct 2, 2026 - 18:17
 0  3
बॉक्सिंग में सीएलसी हाई स्कूल का दबदबा, जीते दो गोल्ड

बॉक्सिंग में सीएलसी हाई स्कूल का दबदबा, जीते दो गोल्ड

सीकर। 70वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 19 वर्ष आयु वर्ग की 70-75 केजी वेट कैटेगरी में सीएलसी द्वारा संचालित सीएलसी हाई स्कूल (स्कूल विंग) के छात्र ऋषभ ने प्रिंस लोटस वेली स्कूल, सीकर के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
स्कूल प्रबंधक रतन भास्कर ने बताया कि सीएलसी हाई स्कूल के ही छात्र लक्ष्मण चौधरी ने भी 17 वर्ष आयु वर्ग की 65-70 केजी वेट कैटेगरी में प्रिंस सैनिक स्कूल, सीकर के खिलाड़ी को पराजित कर गोल्ड मेडल जीता। स्कूल एकेडमिक हेड जितेंद्र बाजिया ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि सीएलसी स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के खेलकूद एवं सर्वांगीण विकास पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है। 
प्रधानाचार्य रतन जागावत, प्रबंधक रतन भास्कर एवं सभी शिक्षकों ने विजेता छात्रों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय में छात्रों के बीच खुशी का माहौल रहा। सीएलसी सीओओ समर चौधरी ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर विजेता छात्रों एवं समस्त शिक्षकों की हौसला अफजाई की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow