सीएलसी एनडीए एकेडमी के प्रियांशु शर्मा का इंडियन नेवल एकेडमी में चयन

सीएलसी एनडीए एकेडमी के प्रियांशु शर्मा का इंडियन नेवल एकेडमी में चयन

Aug 14, 2026 - 13:04
 0  2
सीएलसी एनडीए एकेडमी के प्रियांशु शर्मा का इंडियन नेवल एकेडमी में चयन

सीएलसी एनडीए एकेडमी के प्रियांशु शर्मा का इंडियन नेवल एकेडमी में चयन

सीकर। सीएलसी द्वारा संचालित सीएलसी एनडीए एकेडमी के प्रतिभाशाली छात्र प्रियांशु शर्मा ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एकेडमी का नाम रोशन किया है। प्रियांशु का अंतिम रूप से इंडियन नेवल एकेडमी के 10+2 बी.टेक एंट्री के कोर्स 118 के लिए चयन हुआ है। उनकी इस सफलता से सीएलसी एनडीए एकेडमी में खुशी का माहौल है। सीएलसी एनडीए एकेडमी के इंचार्ज निलेश पिलानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रियांशु शर्मा ने चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में शानदार प्रदर्शन किया। उनका एसएसबी चयन 12 एसएसबी , बेंगलुरु से हुआ है। चयन के बाद अब प्रियांशु 13 अगस्त को इंडियन नेवल एकेडमी में जॉइनिंग करेंगे।पिलानिया ने बताया कि सीएलसी एनडीए एकेडमी में विद्यार्थियों को रक्षा सेवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण अकादमिक तैयारी के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, शारीरिक प्रशिक्षण और एसएसबी की समग्र तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जाता है। अनुभवी फैकल्टी, अपडेटेड स्टडी मटेरियल और निरंतर मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को हर स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया जाता है।

प्रियांशु की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उनकी उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि सही मार्गदर्शन, अनुशासित तैयारी और दृढ़ संकल्प के साथ बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। प्रियांशु के चयन पर सीएलसी एनडीए एकेडमी के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पूरे सीएलसी परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और भारतीय नौसेना में गौरवपूर्ण सेवा की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow