गांधी एवं शास्त्री जयंती पर सीआईएस स्कूल की सहायक टीम का सम्मान
गांधी एवं शास्त्री जयंती पर सीआईएस स्कूल की सहायक टीम का सम्मान
गांधी एवं शास्त्री जयंती पर सीआईएस स्कूल की सहायक टीम का सम्मान
सीकर । सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल (सीबीएसई) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उनके आदर्शों तथा सादगी, सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के मूल्यों का स्मरण किया।
विद्यालय की प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल की सहायक टीम के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के दैनिक संचालन में निरंतर सहयोग, मेहनत, समर्पण और जिम्मेदारी निभाने वाले टीम सदस्यों को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सहायक टीम के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी संस्था की सफलता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि प्रत्येक कार्य सम्माननीय है और संस्था एवं समाज की प्रगति में हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है।
अंत में विद्यालय की छात्र कार्यकारिणी ने पूरे स्कूल की ओर से सहायक टीम के सभी सदस्यों के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
What's Your Reaction?