पंडित हरिनाथ चतुर्वेदी की 102वीं जयंती पर सीएलसी हाई स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन
पंडित हरिनाथ चतुर्वेदी की 102वीं जयंती पर सीएलसी हाई स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन
पंडित हरिनाथ चतुर्वेदी की 102वीं जयंती पर सीएलसी हाई स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन
झुंझुनूं। सीएलसी द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूल सीएलसी हाई स्कूल, झुंझुनूं में पूज्य गुरुदेव पंडित हरिनाथ चतुर्वेदी की 102वीं जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य मानव सेवा, सामाजिक सरोकार और जरूरतमंदों की सहायता के प्रति विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ में जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा। शिविर का शुभारंभ सीएचएस एकेडमिक हेड उपकरण सिंह एवं शिशराम ढाका ने स्वयं रक्तदान कर किया। दोनों ने रक्तदान कर इस पुनीत सेवा कार्य में अपनी सहभागिता निभाते हुए समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवता का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान करते हुए शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में सेवा, सहयोग एवं मानवता की भावना देखने को मिली। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। पंडित हरिनाथ चतुर्वेदी की जयंती के अवसर पर आयोजित यह रक्तदान शिविर उनके सेवा, समर्पण एवं समाजहित के आदर्शों को समर्पित रहा। विद्यालय परिवार ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं और नई पीढ़ी को भी परोपकार एवं सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रेरित करते हैं।
What's Your Reaction?