सीएलसी में मेडल पोडियम सेरेमनी से विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, आगामी टेस्ट सीरीज एवं ज्ञान संग्राम प्रतियोगिता की भी घोषणा

सीएलसी में मेडल पोडियम सेरेमनी से विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, आगामी टेस्ट सीरीज एवं ज्ञान संग्राम प्रतियोगिता की भी घोषणा

Oct 5, 2026 - 10:03
 0  76
सीएलसी में मेडल पोडियम सेरेमनी से विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, आगामी टेस्ट सीरीज एवं ज्ञान संग्राम प्रतियोगिता की भी घोषणा

सीएलसी में मेडल पोडियम सेरेमनी से विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, आगामी टेस्ट सीरीज एवं ज्ञान संग्राम प्रतियोगिता की भी घोषणा

सीकर। सीएलसी परिसर में शुक्रवार को नीट, जेईई एवं एनडीए बैच के विद्यार्थियों के लिए भव्य मेडल एवं मोटिवेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक बैच के टॉप 3 विद्यार्थियों को मेडल पोडियम पर बुलाकर मेडल से सम्मानित किया गया। मेडल पहनते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और पूरा विजयग्राउंड तालियों से गूंज उठा। मौजूद अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।
सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत को पहचान देना और उनका हौसला बढ़ाना संस्थान की परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नीट, जेईई एवं एनडीए जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सही दिशा में प्रयास जरूरी है, और आज सम्मानित हुए विद्यार्थियों ने हाल की टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन कर यह साबित किया है।
इसी दौरान चौधरी ने विद्यार्थियों को बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान की बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज "मिड सेशन" 14 नवंबर से शुरू होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि 15 एवं 22 नवंबर को आयोजित होने वाली प्रतिभा खोज परीक्षा टेक्नो के रजिस्ट्रेशन को भी विद्यार्थियों की ओर से बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए नए आयाम के साथ प्रेरित करने के उद्देश्य से श्री चौधरी ने ज्ञान संग्राम प्रतिस्पर्धा टेस्ट के आयोजन की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन 7 अक्टूबर से शुरू होंगे, जबकि ऑफलाइन परीक्षा 18 अक्टूबर को सीएलसी के हर टेस्ट सेंटर पर आयोजित की जाएगी। इसमें किसी भी संस्थान का तैयारी करने वाला विद्यार्थी भाग ले सकता है। इस प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं एवं 12वीं/टारगेट विद्यार्थी भाग ले सकेंगे, जिसमें हर स्ट्रीम के टॉप-10 विद्यार्थियों को कैश प्राइज से भी सम्मानित किया जाएगा।
सीएलसी सीईओ साहिल चौधरी ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता एक दिन की मेहनत का परिणाम नहीं होती, बल्कि यह निरंतर प्रयासों का नतीजा होती है, और आज मिला यह मेडल मंजिल नहीं बल्कि आने वाली बड़ी सफलता की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, नियमित टेस्ट एवं लगातार रिवीजन को तैयारी का अहम हिस्सा बनाने की सलाह दी और भरोसा दिलाया कि सीएलसी की पूरी शिक्षक टीम हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।
कार्यक्रम में एचआर हेड वीरेंद्र चौधरी सहित शिक्षक टीम, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow