सीएलसी हाई स्कूल में हुआ सामूहिक वंदे मातरम गायन

सीएलसी हाई स्कूल में हुआ सामूहिक वंदे मातरम गायन

Oct 2, 2026 - 18:11
 0  3
सीएलसी हाई स्कूल में हुआ सामूहिक वंदे मातरम गायन

सीएलसी हाई स्कूल में हुआ सामूहिक वंदे मातरम गायन

सीकर, 25 सितंबर। हमारे राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150वें वर्ष के अवसर पर शुक्रवार को सीएलसी हाई स्कूल (स्कूल विंग), सीकर के विजय ग्राउंड में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा प्रातः 11:00 बजे सामूहिक वंदे मातरम गायन का आयोजन किया गया।
वंदे मातरम गीत की जानकारी देते हुए सीएलसी सीओओ समर चौधरी ने विद्यार्थियों को बताया कि हमारे राष्ट्रगीत वंदे मातरम की रचना बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने सन 1875 में की थी। भारतीय संविधान सभा द्वारा इसे हमारे राष्ट्रगान के बराबर का दर्जा दिया गया है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सीएलसी हाई स्कूल के एकेडमिक हेड जितेंद्र बाजिया ने कहा कि वंदे मातरम हमारे लिए भारत माता की वंदना है, राष्ट्र की आराधना है और हम सबका अभिमान है। उन्होंने बताया कि यह गीत भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशभक्ति और प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत बना और क्रांतिकारियों ने वंदे मातरम को अपना नारा बनाया था।
वंदे मातरम के सामूहिक गायन के अवसर पर सीएलसी एचआर वीरेंद्र चौधरी, अंकित जांगिड़, प्रधानाचार्य रतन जागावत एवं सभी सीएलसीयन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow