सीएलसी में नीट टारगेट बैच के विद्यार्थियों के लिए मेडल एवं मोटिवेशन सेरेमनी आयोजित
सीएलसी में नीट टारगेट बैच के विद्यार्थियों के लिए मेडल एवं मोटिवेशन सेरेमनी आयोजित
सीएलसी में नीट टारगेट बैच के विद्यार्थियों के लिए मेडल एवं मोटिवेशन सेरेमनी आयोजित
सीकर। नीट, जेईई, एनडीए तथा सीबीएसई एवं आरबीएसई स्कूलिंग के लिए देशभर में पहचान बना चुके संस्थान सीएलसी में नीट टारगेट बैच के विद्यार्थियों के लिए मेडल एवं मोटिवेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ उन्हें आगामी परीक्षा के लिए और अधिक आत्मविश्वास, ऊर्जा एवं समर्पण के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत को पहचान और सम्मान देना सीएलसी की परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नीट जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षा की तैयारी केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि इसके लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन, धैर्य और सही दिशा में तैयारी जरूरी है। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए मेडल एवं मोटिवेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों को उनकी मेहनत एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। समारोह में उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगामी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता किसी एक दिन की मेहनत का परिणाम नहीं होती। सफलता उन हजारों छोटे-छोटे प्रयासों का परिणाम होती है, जो विद्यार्थी हर दिन पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ करता है।
आज मिला यह मेडल आपकी मंजिल नहीं, बल्कि आपकी मेहनत की पहचान और आने वाली बड़ी सफलता की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि नीट की तैयारी के दौरान कई बार कठिन परिस्थितियां आएंगी, कभी परीक्षा का परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं होगा और कभी आत्मविश्वास कम महसूस हो सकता है, लेकिन ऐसे समय में रुकना नहीं है। आपको अपने लक्ष्य पर विश्वास रखना है और अपनी मेहनत को लगातार बेहतर करते जाना है। याद रखिए, जो विद्यार्थी कठिन समय में भी अपने लक्ष्य से जुड़ा रहता है, वही अंत में सबसे बड़ी सफलता हासिल करता है। चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी तुलना किसी और से करने के बजाय प्रतिदिन अपने पिछले प्रदर्शन से बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपका मुकाबला किसी दूसरे विद्यार्थी से नहीं, बल्कि कल के अपने प्रदर्शन से है। यदि आप हर दिन खुद को एक कदम आगे ले जाते हैं तो सफलता की मंजिल निश्चित रूप से आपके करीब आती जाएगी। चौधरी ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, नियमित टेस्ट, गलतियों के विश्लेषण और लगातार रिवीजन को अपनी तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि सीएलसी की पूरी शिक्षक टीम विद्यार्थियों के साथ मजबूती से खड़ी है और लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हर संभव मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करेगी।
कार्यक्रम में सीएलसी सीओओ समर चौधरी, सीएलसी एचआर हेड वीरेंद्र चौधरी सहित सीएलसी की शिक्षक टीम, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?