सीएचएस में गांधी-शास्त्री जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई
सीएचएस में गांधी-शास्त्री जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई
सीएचएस में गांधी-शास्त्री जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई
सीकर। सीएलसी हाई स्कूल (स्कूल विंग) में शुक्रवार को गांधी-शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन चरित्र के बारे में अपने विचार, भाषण, कविता एवं गीतों के माध्यम से प्रकट किए।
सीएचएस एकेडमिक हेड जितेंद्र बाजिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी एक युगपुरुष थे, उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को आजादी दिलाई। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी 'सादा जीवन उच्च विचार' के सिद्धांत पर चलने वाले महापुरुष थे और हमें इन महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि समय-नियोजन एवं अनुशासन में रहने के लिए महात्मा गांधी और शास्त्री जी के जीवन चरित्र को अवश्य पढ़ना चाहिए, क्योंकि विद्यार्थी जीवन में सबसे जरूरी अनुशासन का पालन करना एवं समय का सदुपयोग करना है।
प्रधानाचार्य रतन जागावत ने गांधी जी की पढ़ाई, विदेश यात्रा तथा शास्त्री जी के सादा जीवन से जुड़े कई रोचक प्रसंग विद्यार्थियों से साझा किए।
समारोह में सीएचएस प्रबंधक रतन भास्कर, नरेंद्र राठौड़, सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?