सीएचएस में प्रतिभाओं का मेडल सेरिमनी व सम्मान

सीएचएस में प्रतिभाओं का मेडल सेरिमनी व सम्मान

Sep 22, 2026 - 10:32
 0  2
सीएचएस में प्रतिभाओं का मेडल सेरिमनी व सम्मान

*सीएचएस में प्रतिभाओं का मेडल सेरिमनी व सम्मान*

सीकर, 21 सितंबर। सीएलसी विजय ग्राउंड में सीएलसी हाई स्कूल (स्कूल विंग) की प्रतिभाओं का मेडल पहनाकर सम्मान किया गया।
मां शारदे की वंदना के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के उन सभी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने तीसरे माइनर टेस्ट में प्लेटिनम, गोल्ड, सिल्वर तथा ब्रॉन्ज क्लब में अपना स्थान बनाया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सीएचएस एकेडमिक हेड जितेंद्र बाजिया ने कहा कि सफलता प्राप्त करने एवं श्रेष्ठ अंक लाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। विद्यार्थी को अनुशासन में रहकर समय-नियोजन के साथ नियमित अध्ययन करना जरूरी होता है।
सीएचएस प्रबंधक रतन भास्कर ने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करें, ईमानदारी के साथ तनावमुक्त रहकर कठोर परिश्रम करें और अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करें। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रतन जागावत सहित सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow