सीएलसी में जेईई टारगेट बैच के विद्यार्थियों के लिए मेडल एवं मोटिवेशन सेरेमनी
CLC में JEE TARGET बैच के विद्यार्थियों के लिए MEDAL AND MOTIVATION सेरेमनी
सीएलसी में जेईई टारगेट बैच के विद्यार्थियों के लिए मेडल एवं मोटिवेशन सेरेमनी
सीकर। नीट, जेईई, एनडीए तथा सीबीएसई एवं आरबीएसई स्कूलिंग के लिए देशभर में पहचान बना चुके संस्थान सीएलसी में जेईई टारगेट बैच के विद्यार्थियों के लिए मेडल एवं मोटिवेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की मेहनत एवं उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ उन्हें जेईई की आगामी परीक्षा के लिए नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत को सम्मान देना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना सीएलसी की परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए मजबूत कॉन्सेप्ट, निरंतर अभ्यास, प्रश्नों को हल करने की क्षमता और समय प्रबंधन बेहद महत्वपूर्ण है।
समारोह के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। इस अवसर पर सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जेईई की तैयारी केवल अधिक से अधिक प्रश्न हल करने का नाम नहीं है, बल्कि हर प्रश्न के पीछे छिपे कॉन्सेप्ट को समझने और अपनी गलतियों से सीखने की प्रक्रिया है। आपकी हर गलती आपको यह बताती है कि सफलता के लिए अभी किस क्षेत्र में और मेहनत की जरूरत है। चौधरी ने कहा कि आईआईटी में प्रवेश पाने का सपना बड़ा है तो आपकी तैयारी भी उसी स्तर की होनी चाहिए। कठिन प्रश्नों से डरने के बजाय उन्हें अपनी क्षमता बढ़ाने का माध्यम बनाइए। आज की गई अतिरिक्त मेहनत ही कल आपको उस रैंक तक पहुंचाएगी, जिसका सपना आपने देखा है। चौधरी ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे नियमित टेस्ट दें, अपनी गलतियों का विश्लेषण करें और कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी तुलना दूसरों से करने के बजाय प्रतिदिन अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। सीएलसी की शिक्षक टीम विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए निरंतर उनके साथ है। कार्यक्रम में सीएलसी सीओओ समर चौधरी, सीएलसी एचआर हेड वीरेंद्र चौधरी सहित समस्त शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?