12वीं के साथ 99.94 पर्सेंटाइल—सीएलसी के शुभम जांगिड की शानदार उपलब्धि

12वीं के साथ 99.94 पर्सेंटाइल—सीएलसी के शुभम जांगिड की शानदार उपलब्धि

Apr 27, 2026 - 10:18
 0  3
12वीं के साथ 99.94 पर्सेंटाइल—सीएलसी के शुभम जांगिड की शानदार उपलब्धि

12वीं के साथ 99.94 पर्सेंटाइल—सीएलसी के शुभम जांगिड की शानदार उपलब्धि
सीकर। जेईई मेन परीक्षा परिणाम में एक बार फिर सीएलसी के छात्र ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रतिभाशाली छात्र शुभम जांगिड ने 99.94 पर्सेंटाइल प्राप्त कर न केवल सीएलसी बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। खास बात यह रही कि शुभम ने यह सफलता 12वीं कक्षा के साथ ही हासिल कर अपनी निरंतर मेहनत और सशक्त तैयारी का परिचय दिया। झुंझुनूं जिले के पुरोहितों की ढाणी के निवासी शुभम पिछले कई वर्षों से सीएलसी से जुड़े हुए हैं और उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माताजी, परिवार और सीएलसी की अनुभवी शिक्षक टीम को दिया। शुभम के अनुसार, सीएलसी का अनुशासित वातावरण, मजबूत अकादमिक सिस्टम और नियमित टेस्ट सीरीज उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी रहे।


उन्होंने बताया कि सीएलसी के प्रत्येक टेस्ट ने उन्हें अपनी तैयारी का स्तर समझने और लगातार सुधार करने का अवसर दिया, वहीं शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें हर कदम पर सही दिशा और आत्मविश्वास प्रदान किया।
हॉस्टल में रहकर सुनियोजित दिनचर्या के साथ अध्ययन करते हुए शुभम ने समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास को अपनी सफलता का आधार बनाया।
अब शुभम का लक्ष्य जेईई एडवांस्ड में उत्कृष्ट रैंक हासिल कर आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में अध्ययन करना है।
शुभम की यह उपलब्धि एक बार फिर साबित करती है कि सीएलसी का गुणवत्ता आधारित शिक्षण, अनुशासन और परिणामोन्मुखी तैयारी प्रणाली छात्रों को शीर्ष सफलता तक पहुँचाने में सक्षम है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow