सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस एवं भव्य इन्वेस्टिचर समारोह

सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस एवं भव्य इन्वेस्टिचर समारोह

Aug 17, 2026 - 15:39
 0  1
सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस एवं भव्य इन्वेस्टिचर समारोह

सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस एवं भव्य इन्वेस्टिचर समारोह

सीकर। सीएलसी द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूल सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना विकसित करने के उद्देश्य से स्वतंत्रता दिवस एवं भव्य इन्वेस्टिचर समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना एवं पुष्पांजलि से हुआ, जिसके पश्चात सीआईएस निदेशक समर चौधरी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थी परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रहा, जिसमें हेड बॉय महेंद्र सिंह एवं हेड गर्ल चंचल जैन सहित डेप्युटी हेड बॉय, डेप्युटी हेड गर्ल, स्पीकर, स्पोर्ट्स मिनिस्टर, कल्चरल मिनिस्टर, स्टूडेंट वेलफेयर, हाउस कैप्टन एवं वाइस कैप्टन सहित विभिन्न पदों पर चयनित विद्यार्थियों ने पद एवं कर्तव्यों की शपथ ली।

निदेशक समर चौधरी एवं प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बैज एवं सैश प्रदान कर जिम्मेदारियां सौंपीं। प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया ने विद्यार्थियों को विद्यालय के मोटो ‘शीलम् परम भूषणम्’ को जीवन में आत्मसात करते हुए अनुशासन, सहयोग, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ नेतृत्व करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं एवं सीयूईटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए निदेशक समर चौधरी ने कहा कि विद्यालय में मिलने वाले नेतृत्व के अवसर व्यक्तित्व निर्माण की मजबूत नींव रखते हैं और एक सच्चा नेता वही है जो अपनी टीम को साथ लेकर आगे बढ़े तथा दूसरों की सफलता में भी अपनी सफलता देखे। समारोह में विद्यार्थियों ने ‘मेरा देश, मेरा अभिमान’ विषय पर शानदार नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर देशभक्ति, एकता एवं जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में डेप्युटी हेड बॉय ने अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow