सीएलसी हाई स्कूल की कनिष्का ने 99% अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान, अब लक्ष्य एम्स दिल्ली
सीएलसी हाई स्कूल की कनिष्का ने 99% अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान, अब लक्ष्य एम्स दिल्ली
सीएलसी हाई स्कूल की कनिष्का ने 99% अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान, अब लक्ष्य एम्स दिल्ली
सीकर। सीएलसी हाई स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा कनिष्का ने राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है। कनिष्का इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील के पालड़ी गांव की निवासी कनिष्का एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता श्री ताराचन्द होटल व्यवसायी हैं तथा माता श्रीमती सजना कुमारी गृहिणी हैं। कनिष्का ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग और सीएलसी हाई स्कूल के सुदृढ़ शैक्षणिक वातावरण को दिया है। कनिष्का ने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उनकी तैयारी को मजबूत बनाया। कनिष्का ने कहा कि विद्यालय में मिले सकारात्मक माहौल और निरंतर टेस्ट प्रणाली ने उन्हें हर विषय में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। अपने भविष्य के लक्ष्य के बारे में बात करते हुए कनिष्का ने बताया कि वह आगे चलकर एम्स दिल्ली से डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। अपने इस लक्ष्य को साकार करने के लिए वह सीएलसी में फाउंडेशन कोर्स के माध्यम से नीट की तैयारी शुरू कर चुकी है।
सीएलसी हाई स्कूल के नैतिक सैनी ने 98.83% अंक हासिल कर बढ़ाया गौरव, अब लक्ष्य आईआईटी बॉम्बे
सीकर। सीएलसी हाई स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र नैतिक सैनी ने राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में 98.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है। झुंझुनूं जिले के वार्ड 53 निवासी नैतिक के पिता श्री रमेश सैनी व्यवसायी हैं तथा माता श्रीमती प्रीति देवी गृहिणी हैं। नैतिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और सीएलसी हाई स्कूल के अनुशासित एवं सकारात्मक वातावरण को दिया है। नैतिक ने बताया कि नियमित अध्ययन, समय का सही प्रबंधन और निरंतर अभ्यास उनकी सफलता की मुख्य कुंजी रहे हैं। विद्यालय में आयोजित होने वाली नियमित टेस्ट प्रणाली और विषयों की गहरी समझ ने उन्हें हर विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में मदद की। अपने भविष्य के लक्ष्य के बारे में बताते हुए नैतिक ने कहा कि वह आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में डिग्री प्राप्त कर देश और समाज के लिए योगदान देना चाहते हैं। अपने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नैतिक ने सीएलसी के फाउंडेशन कोर्स में प्रवेश लेकर जेईई की तैयारी प्रारम्भ कर दी है।

सीएलसी हाई स्कूल ने दसवीं बोर्ड में रचा इतिहास , टॉपर 99 प्रतिशत सहित 17 छात्रों ने हासिल किए 97 प्रतिशत से अधिक अंक
सीकर। सीएलसी द्वारा संचालित राजस्थान बोर्ड के प्रतिष्ठित विद्यालय सीएलसी हाई स्कूल ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया कि इस वर्ष के परिणाम में सीएचएस की प्रतिभाशाली छात्रा कनिष्का ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और संस्थान की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था का प्रतिफल है। सीएलसी सीईओ साहिल चौधरी ने बताया कि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सफलता की एक लंबी श्रृंखला बनाई है। इनमें नैतिक सैनी (98.83%), गौरव तोषनीवाल (98.67%), आरव चौधरी (98.17%), अंश माहेश्वरी (98%), पुलकित बुगालिया, देवेश शर्मा, भूमिका एवं खुशबू (97.83%), पायल मीना (97.67%), परिना सैनी (97.50%), तनिष्क सिंघल (97.33%), शिवानी (97.17%) तथा सागर सैनी, अंकित पूनिया एवं अभिषेक गुर्जर (97%) अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
सीएचएस ऐकडेमिक हेड जितेन्द्र बाजिया ने परिणाम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने 98 प्रतिशत से अधिक, 17 विद्यार्थियों ने 97 प्रतिशत से अधिक, 48 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक तथा 132 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। परिणाम घोषित होने के साथ ही विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा। विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर पूरे सीएलसी परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


What's Your Reaction?