सीआईएस में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह ‘सृजन’ भावपूर्ण माहौल में संपन्न
सीआईएस में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह ‘सृजन’ भावपूर्ण माहौल में संपन्न
समारोह के दौरान कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को विभिन्न टाइटल्स से सम्मानित किया गया, जिसमें मनीष चौधरी को मिस्टर सीआईएस और प्रिया को मिस सीआईएस का खिताब प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण ‘पासिंग द लेगेसी’ रहा, जिसमें सीआईएस की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने अपने कनिष्ठ साथियों को भावी जिम्मेदारियां सौंपीं। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सीआईएस निदेशक समर चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वयं पर और अपनी तैयारी पर पूर्ण विश्वास रखना चाहिए तथा आगामी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए। वहीं स्कूल प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी जीवन यात्रा के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर उल्लास, आत्मीयता और भावनाओं से सराबोर रहा, जिसने इस विदाई समारोह को विद्यार्थियों के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बना दिया।
What's Your Reaction?