सीएलसी में 11वीं फाउंडेशन नीट विद्यार्थियों के लिए मेडल एवं मोटिवेशन सेरेमनी का आयोजन

सीएलसी में 11वीं फाउंडेशन नीट विद्यार्थियों के लिए मेडल एवं मोटिवेशन सेरेमनी का आयोजन

Jan 30, 2026 - 12:30
 0  4
सीएलसी में 11वीं फाउंडेशन नीट विद्यार्थियों के लिए मेडल एवं मोटिवेशन सेरेमनी का आयोजन

*सीएलसी में 11वीं फाउंडेशन नीट विद्यार्थियों के लिए मेडल एवं मोटिवेशन सेरेमनी का आयोजन*
सीकर।नीट, जेईई, एनडीए तथा सीबीएसई एवं आरबीएसई स्कूलिंग के क्षेत्र में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सीएलसी में कक्षा 11वीं फाउंडेशन नीट के विद्यार्थियों के लिए मेडल एवं मोटिवेशन सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करना और उन्हें आगे की तैयारी के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया कि सीएलसी में विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास को हमेशा महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एक दिन में नहीं मिलती, बल्कि यह नियमित अध्ययन, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास का परिणाम होती है। मेडल एवं मोटिवेशन सेरेमनी छात्रों के भीतर सकारात्मक ऊर्जा भरने का कार्य करती है, जिससे वे पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहते हैं।

चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा 11वीं नीट की तैयारी की नींव होती है और यदि इस स्तर पर सही दिशा में मेहनत की जाए तो सफलता निश्चित होती है। उन्होंने छात्रों को समय का सदुपयोग करने, अनुशासन में रहकर अध्ययन करने और स्वयं पर विश्वास बनाए रखने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे पर खुशी और आगे बेहतर करने का संकल्प स्पष्ट झलक रहा था। इस अवसर पर सीएलसी शिक्षक टीम ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सीएलसी का उद्देश्य केवल चयन दिलाना ही नहीं, बल्कि छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें जीवन में सफल एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान में उत्साहपूर्ण माहौल रहा और विद्यार्थियों ने इसे अपने लक्ष्य की ओर एक नई ऊर्जा देने वाला अनुभव बताया। पूरे सीएलसी परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow