जयपुर में सीएलसी का ‘संभवम्’ मेगा सेमिनार आयोजित, विद्यार्थियों को सफलता का मिला मार्गदर्शन
जयपुर में सीएलसी का ‘संभवम्’ मेगा सेमिनार आयोजित, विद्यार्थियों को सफलता का मिला मार्गदर्शन
*जयपुर में सीएलसी का ‘संभवम्’ मेगा सेमिनार आयोजित, विद्यार्थियों को सफलता का मिला मार्गदर्शन*
जयपुर। नीट, आईआईटी-जेईई, एनडीए तथा सीबीएसई एवं आरबीएसई स्कूलिंग के क्षेत्र में देशभर में अपनी प्रतिष्ठित पहचान स्थापित कर चुके शिक्षण संस्थान सीएलसी द्वारा राजधानी जयपुर में नीट एवं आईआईटी-जेईई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों के लिए मोटिवेशन एवं करियर गाइडेंस ओपन मेगा सेमिनार “संभवम्” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने भाग लेकर सफलता के गुर सीखे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया कि इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अब तक के प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम देने के लिए प्रेरित करना रहा। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन, सकारात्मक सोच और निरंतर मेहनत ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का मूल मंत्र है।
अपने प्रेरक संबोधन में चौधरी ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित एवं योजनाबद्ध तरीके से अध्ययन करने की सलाह दी। चौधरी ने कहा की सपने वही सच होते हैं जिनके लिए विद्यार्थी पूरे समर्पण और आत्मविश्वास के साथ निरंतर प्रयास करता है। सफलता किसी एक दिन की मेहनत का परिणाम नहीं होती, बल्कि यह रोज़ की गई छोटी-छोटी मेहनतों का संचित फल होती है। यदि विद्यार्थी सही दिशा में निरंतर प्रयास करता है तो उसके लिए कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। कार्यक्रम के दौरान टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का माहौल देखने को मिला। प्रतिभागियों ने इस सेमिनार को अपने लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसे बेहद प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर सीएलसी एमडी नरेश चौधरी, सीएलसी जयपुर सेंटर हेड मनोज चौधरी सहित सीएलसी की अनुभवी शिक्षक टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
What's Your Reaction?