सीएलसी के शुभम ने 12वीं के साथ हासिल किए 99.92 पर्सेंटाइल, जेईई मेन में शानदार सफलता
सीएलसी के शुभम ने 12वीं के साथ हासिल किए 99.92 पर्सेंटाइल, जेईई मेन में शानदार सफलता
*सीएलसी के शुभम ने 12वीं के साथ हासिल किए 99.92 पर्सेंटाइल, जेईई मेन में शानदार सफलता*
सीकर। एनटीए द्वारा घोषित जेईई मेन परीक्षा परिणाम में सीएलसी के प्रतिभाशाली छात्र शुभम जांगिड ने 99.92 पर्सेंटाइल प्राप्त कर सीएलसी और सीकर का नाम गौरवान्वित किया है। 12वीं कक्षा के साथ यह उपलब्धि हासिल कर शुभम ने अपनी निरंतर मेहनत और उत्कृष्ट तैयारी का परिचय दिया है। शुभम मूलतः झुंझुनूं जिले के पुरोहितों की ढाणी का निवासी हैं।कक्षा 8 से सीएलसी में पढ़ाई कर रहे शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माताजी, भाई और सीएलसी की शिक्षक टीम को दिया। शुभम में बताया कि सीएलसी के अनुशासित वातावरण, अनुभवी फैकल्टी और नियमित टेस्ट सीरीज ने उसकी तैयारी को मजबूत आधार दिया। शुभम ने कहा की सीएलसी के हर टेस्ट ने मुझे अपनी स्थिति समझने और बेहतर करने का अवसर दिया और सीएलसी के शिक्षकों के मार्गदर्शन ने आत्मविश्वास बढ़ते हुए सही दिशा दी।
हॉस्टल में रहकर सुनियोजित दिनचर्या के साथ अध्ययन करते हुए शुभम ने समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास को अपनी सफलता का मुख्य सूत्र बनाया। अब उसका लक्ष्य जेईई एडवांस्ड में उत्कृष्ट रैंक प्राप्त कर आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में अध्ययन करना है। शुभम की यह उपलब्धि सीएलसी की गुणवत्ता, अकादमिक अनुशासन और परिणामोन्मुखी तैयारी प्रणाली को एक बार फिर प्रमाणित करती है।
What's Your Reaction?