सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का आईएमओ में शानदार प्रदर्शन, 18 को गोल्ड मेडल
सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का आईएमओ में शानदार प्रदर्शन, 18 को गोल्ड मेडल
सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का आईएमओ में शानदार प्रदर्शन, 18 को गोल्ड मेडल
सीकर। सीएलसी द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूल सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने एसओएफ इंटरनेशनल मेथेमेटिक्स ओलिंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। सीआईएस प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि सीआईएस के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों अर्पिता, लक्ष्य, श्रीं शर्मा तथा मयंक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के लेवल–2 के लिए क्वालीफाई किया है, जो कि विद्यार्थियों की उच्च बौद्धिक क्षमता और गणितीय कौशल को दर्शाता है।
इसके साथ ही विद्यालय के 18 विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता को एक बार फिर सिद्ध किया है। प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया ने बताया कि विद्यालय में गणित विषय को सरल, रोचक और व्यावहारिक बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं। विद्यालय में स्थापित आधुनिक मैथ्स लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को फन लर्निंग की पद्धति से गणितीय अवधारणाओं को समझाया जाता है, जिससे विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि और जिज्ञासा का विकास होता है। इस प्रकार की अभिनव शिक्षण पद्धति विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और ओलिंपियाड जैसी चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।उन्होंने आगे बताया कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में केवल पाठ्यपुस्तक आधारित ज्ञान ही नहीं बल्कि तार्किक क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच और समस्या समाधान कौशल का विकास करना है। यही कारण है कि सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत को सफलता का आधार बताया। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में भी विद्यार्थी इसी प्रकार विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।
What's Your Reaction?