सीएलसी में मेगा मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन, परीक्षा रणनीति पर दिया विशेष मार्गदर्शन

सीएलसी में मेगा मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन, परीक्षा रणनीति पर दिया विशेष मार्गदर्शन

Feb 17, 2026 - 11:12
 0  2
सीएलसी में मेगा मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन, परीक्षा रणनीति पर दिया विशेष मार्गदर्शन

*सीएलसी में मेगा मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन, परीक्षा रणनीति पर दिया विशेष मार्गदर्शन*
सीकर। देशभर में नीट, जेईई, एनडीए तथा सीबीएसई एवं आरबीएसई स्कूलिंग के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्थान सीएलसी में नीट एवं जेईई 2026 के प्रतिभागियों के लिए मेगा मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतिम चरण की तैयारी के लिए सही दिशा, प्रभावी रणनीति एवं मानसिक मजबूती प्रदान करना रहा। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया कि नीट परीक्षा के लिए लगभग 75 दिन तथा जेईई एडवांस्ड के लिए 90 दिन शेष हैं। ऐसे महत्वपूर्ण समय में विद्यार्थियों को विषयवार एवं टॉपिकवार रणनीति अपनाने, समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने तथा नियमित टेस्ट प्रैक्टिस के माध्यम से अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने की आवश्यकता है।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में चौधरी ने विद्यार्थियों से कहा कि सपना वही साकार होता है, जिसके लिए आप आख़िरी दिन तक पूरी ईमानदारी से संघर्ष करते हैं। अब समय है हर दिन को निर्णायक बनाने का। आने वाले 75-90 दिन आपकी दिशा और दशा दोनों तय करेंगे। अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने आगे कहा कि सीएलसी की बहुप्रतीक्षित नीट टेस्ट सीरीज ‘बायो-केम’ रविवार 15 फ़रवरी से प्रारंभ हो रही है, जिसमें किसी भी संस्थान के विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यह टेस्ट सीरीज वास्तविक परीक्षा पैटर्न पर आधारित है तथा गहन परफॉर्मेंस एनालिसिस के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी वास्तविक स्थिति का आकलन करने में सहायक सिद्ध होगी।

सेमिनार के दौरान सीएलसी शिक्षक टीम ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विषयवार महत्वपूर्ण बिंदुओं, दोहराव की रणनीति तथा अंतिम समय में की जाने वाली सामान्य गलतियों से बचने के उपाय बताए। साथ ही विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं निरंतर अभ्यास बनाए रखने की प्रेरणा दी गई। इस अवसर पर सीएलसी सीईओ साहिल चौधरी, सीओओ समर चौधरी सहित समस्त सीएलसी परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा इसे अपनी परीक्षा तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow