सीएलसी हाई स्कूल में विजयोत्सव का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों व डीटीएसई प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
clc high school, vijayotsav, clc wala sikar, student, DTSE, result celebration
सीएलसी हाई स्कूल में विजयोत्सव का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों व डीटीएसई प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
सीकर। सीएलसी द्वारा संचालित राजस्थान बोर्ड के प्रतिष्ठित विद्यालय सीएलसी हाई स्कूल में रविवार को विजयोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा सीएलसी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षाडीटीएसई 2026 में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य केवल परिणाम देना नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें सही दिशा देना है। इसी सोच के साथ विजयोत्सव का आयोजन किया गया, ताकि मेहनती और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया जा सके। चौधरी ने बताया कि हाल ही में घोषित कक्षा 10 एवं 12 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सीएचएस के कुल 31 विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही डीटीएसई 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, मेडल, स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सम्मान प्राप्त कर सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।इस अवसर पर अपने संबोधन में इंजीनियर श्रवण चौधरी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास से प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य जितना बड़ा होगा, संघर्ष भी उतना ही बड़ा होगा, लेकिन जो विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हैं, वे निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि असफलताओं से घबराने की बजाय उन्हें सीख के रूप में स्वीकार करें और हर दिन स्वयं को बेहतर बनाने का प्रयास करें। उन्होंने यह भी कहा कि समय का सदुपयोग, सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है। चौधरी ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में उनके सहयोग और विश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सीएलसी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय सीएचएस की समर्पित शिक्षक टीम को दिया। इस अवसर पर सीएलसी सीईओ समर चौधरी, सीएचएस एकेडमिक हेड जितेंद्र बाजिया, प्री फाउंडेशन एकेडमिक हेड निलेश पिलानिया, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?