सीएलसी में सजा सफलता का महाकुंभ, विजयोत्सव-2026 में हुआ प्रतिभाओं का भव्य सम्मान

सीएलसी में सजा सफलता का महाकुंभ, विजयोत्सव-2026 में हुआ प्रतिभाओं का भव्य सम्मान

Aug 10, 2026 - 15:19
 0  1
सीएलसी में सजा सफलता का महाकुंभ, विजयोत्सव-2026 में हुआ प्रतिभाओं का भव्य सम्मान

सीएलसी में सजा सफलता का महाकुंभ, विजयोत्सव-2026 में हुआ प्रतिभाओं का भव्य सम्मान
सीकर। नीट, जेईई, एनडीए तथा सीबीएसई एवं आरबीएसई स्कूलिंग के क्षेत्र में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके सीएलसी संस्थान में रविवार को विजयोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। सफलता, संघर्ष और सम्मान के इस महाउत्सव में नीट एवं जेईई 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स तथा उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया। समारोह में हजारों विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों की उपस्थिति ने इसे यादगार बना दिया। विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया कि विजयोत्सव केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उन सपनों, संघर्षों और सफलताओं का उत्सव है जिनके पीछे विद्यार्थियों की अथक मेहनत, अभिभावकों का त्याग और शिक्षकों का मार्गदर्शन शामिल होता है। उन्होंने कहा कि सीएलसी की परंपरा केवल चयनित विद्यार्थी तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है जो अपने परिवार, समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करें। समारोह की शुरुआत सीएलसी तपोस्थली से निकले भव्य विजयी कारवाँ के साथ हुई। चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए उन्हें जुलूस के माध्यम से सीएलसी विजय ग्राउंड तक लाया गया। इसके बाद माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को भव्यता प्रदान की। चौधरी ने बताया कि इस वर्ष नीट 2026 में सीएलसी के हजारों विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल करते हुए संस्थान की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है। विवेक मीणा ने एसटी वर्ग में अखिल भारतीय प्रथम रैंक तथा ओवरऑल ऑल इंडिया रैंक 260, गंगा सिंह ने ईडब्ल्यूएस वर्ग में अखिल भारतीय 10वीं रैंक तथा ओवरऑल ऑल इंडिया रैंक 212, जबकि युगप्रकाश ने जनरल वर्ग में अखिल भारतीय 196वीं रैंक एवं ओवरऑल ऑल इंडिया रैंक 298 प्राप्त कर सीएलसी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। इसी प्रकार जेईई एडवांस 2026 में शुभम जांगिड़ ने अपनी श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 109 तथा ओवरऑल ऑल इंडिया रैंक 652 प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। समारोह में नीट में अच्छी रैंक हासिल करने वाले हजारों विद्यार्थियों एवं जेईई के माध्यम से आईआईटी, एनआईटी एवं देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को विजय मंच पर सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान चयनित विद्यार्थियों को लाखों रुपये के नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान किए गए। साथ ही उन ‘गौरव परिवारों’ का भी विशेष सम्मान किया गया, जिनके दो या दो से अधिक बच्चों ने सीएलसी से अध्ययन कर नीट एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। अपने प्रेरणादायी संबोधन में इंजीनियर श्रवण चौधरी ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता प्राप्त करना महत्वपूर्ण है, लेकिन सफलता के बाद विनम्र बने रहना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जीवन में चाहे कितनी भी बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो जाए, अपनी जड़ों, अपने परिवार और अपने संस्कारों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा की सफलता मंज़िल नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है। जब आप ऊँचाइयों पर पहुँचें तो अपने माता-पिता के संघर्ष, गुरुजनों के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत को कभी मत भूलिए। चौधरी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बड़े सपने देखने वाले ही बड़ा इतिहास रचते हैं। परिस्थितियाँ कभी भी सफलता का निर्णय नहीं करतीं, बल्कि आपका संकल्प, अनुशासन और निरंतर प्रयास आपकी मंज़िल तय करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में हर उपलब्धि के बाद स्वयं को और बेहतर बनाने का प्रयास करते रहना चाहिए, क्योंकि सीखना कभी समाप्त नहीं होता। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जहाँ भी जाएँ, अपने व्यवहार, संस्कार और कार्यों से अपने परिवार, अपने शिक्षकों और सीएलसी का नाम रोशन करें। समारोह में सम्मानित विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय सीएलसी की अनुभवी शिक्षक टीम, नियमित टेस्ट सिस्टम, अध्ययन सामग्री एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण को दिया। वहीं अभिभावकों ने आयोजन की भव्यता एवं व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्होंने अपने बच्चों को सीएलसी को सौंपा था, संस्थान ने उस विश्वास को पूरी तरह सार्थक कर दिखाया है। इस अवसर पर सीएलसी सीईओ साहिल चौधरी, सीएलसी सीओओ समर चौधरी, सीएलसी एचआर हेड वीरेंद्र चौधरी, सीएलसी एनडीए एकेडमी हेड निलेश पिलानिया, सीएलसी हाई स्कूल ऐकडेमिक हेड जितेंद्र बाजिया, सीआईएस प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया, सीएलसी जयपुर सेंटर हेड मनोज चौधरी, सीएलसी अलवर सेंटर हेड डॉ. पी.एल. सैनी, सीएचएस झुंझुनूं ऐकडेमिक हेड उपकरण सिंह, सीएलसी बीकानेर सेंटर हेड रामचंद्र पूनिया सहित संपूर्ण सीएलसी परिवार उपस्थित रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow