सीएलसी नारनौल ब्रांच में ‘सम्भवम्’ मेगा सेमिनार आयोजित, सफलता के सूत्र जानने उमड़े विद्यार्थी
सीएलसी नारनौल ब्रांच में ‘सम्भवम्’ मेगा सेमिनार आयोजित, सफलता के सूत्र जानने उमड़े विद्यार्थी
*सीएलसी नारनौल ब्रांच में ‘सम्भवम्’ मेगा सेमिनार आयोजित, सफलता के सूत्र जानने उमड़े विद्यार्थी*
नारनौल। देशभर में नीट, आईआईटी-जेईई, एनडीए तथा सीबीएसई एवं आरबीएसई स्कूलिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सीएलसी की नारनौल ब्रांच में मोटिवेशन एवं करियर गाइडेंस ओपन मेगा सेमिनार “सम्भवम्” का सफल आयोजन किया गया। इस सेमिनार में बड़ी संख्या में नीट एवं जेईई की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने करियर को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो अपने सपनों के प्रति पूर्ण समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक बार जो सपना देख लिया, वह सपना केवल देखने के लिए नहीं होता, बल्कि उसे हर हाल में पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए। लक्ष्य तय करने के बाद पीछे हटने का कोई विकल्प नहीं होना चाहिए। निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही दिशा में प्रयास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। चौधरी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नीट एवं जेईई परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए सब्जेक्ट वाइज और टॉपिक वाइज तैयारी की रणनीति विस्तार से समझाई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्रत्येक विषय को योजनाबद्ध तरीके से पढ़ते हुए कमजोर टॉपिक्स पर विशेष ध्यान देकर बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन के महत्व को समझाते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए बचा हुआ समय सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है और इसका सही उपयोग ही सफलता सुनिश्चित करता है। उन्होंने आगे बताया कि सीएलसी की सुनियोजित एवं एग्जाम ओरिएंटेड टेस्ट सीरीज विद्यार्थियों को परीक्षा के वास्तविक वातावरण से परिचित करवाने के साथ-साथ उनकी तैयारी का सही मूल्यांकन करती है। चौधरी ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे नियमित रूप से टेस्ट सीरीज को फॉलो करते हुए अपनी कमियों का विश्लेषण करें और उन्हें दूर करने के लिए लगातार प्रयास करते रहें। उन्होंने कहा कि सीएलसी का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों का चयन करवाना ही नहीं, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाकर जीवन में सफल एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। उपस्थित विद्यार्थियों ने इस सेमिनार को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपनी तैयारी को नई दिशा देने और लक्ष्य के प्रति अधिक गंभीर होने की प्रेरणा मिली। इस अवसर पर सीएलसी एचआर हेड वीरेंद्र चौधरी, सीएलसी नारनौल निदेशक नरेंद्र सिंह, सेंटर हेड सत्येंद्र शर्मा, कॉर्डिनेटर सतीश सिंह सहित सीएलसी की अनुभवी शिक्षक टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
What's Your Reaction?