सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने की इकोलॉजिकल पार्क एवं पक्षी अभ्यारण्य की शैक्षणिक यात्रा

सीकर। सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल के प्राइमरी विद्यार्थियों को प्रकृति के साथ जोड़ने के उद्देश्य से सालासर रोड, नानी स्थित इकोलॉजिकल पार्क एवं पक्षी अभ्यारण्य की शैक्षणिक यात्रा का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य नन्हे-मुन्नों को प्रकृति के करीब लाना था।
इस यात्रा में बच्चों को प्रकृति को करीब से अनुभव करने तथा विभिन्न पक्षियों एवं पौधों के बारे में जानने का एक रोमांचक अवसर मिला। बच्चों ने बड़े उत्साह और जिज्ञासा के साथ विभिन्न औषधीय पौधों को देखा, ओपन जिम में व्यायाम किया तथा प्रकृति से जुड़कर उसका महत्व समझा। इस अवसर पर बच्चों को पर्यावरण की देखभाल के बारे में भी समझाया गया।
विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक यात्रा में बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हुए व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। बच्चों की डांस पार्टी और खिलखिलाहट ने पूरे पार्क को खुशनुमा बना दिया।
What's Your Reaction?