सीएलसी हाई स्कूल झुंझुनूं में राष्ट्रभक्ति और संस्कृति से सराबोर रहा स्वतंत्रता दिवस समारोह

सीएलसी हाई स्कूल झुंझुनूं में राष्ट्रभक्ति और संस्कृति से सराबोर रहा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Aug 17, 2026 - 15:36
 0  2
सीएलसी हाई स्कूल झुंझुनूं में राष्ट्रभक्ति और संस्कृति से सराबोर रहा स्वतंत्रता दिवस समारोह

सीएलसी हाई स्कूल झुंझुनूं में राष्ट्रभक्ति और संस्कृति से सराबोर रहा स्वतंत्रता दिवस समारोह
 झुंझुनूं। सीएलसी द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूल सीएलसी हाई स्कूल, झुंझुनूं में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व तहसीलदार मंगलचंद्र सैनी के साथ कैप्टन नेकीराम सोहू एवं हवलदार देवकरण की गरिमामयी उपस्थिति रही। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, गायन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत किया। वहीं ताइक्वांडो एवं पी.टी. प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों ने अनुशासन, साहस एवं शारीरिक दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया।

नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारों से विद्यालय परिसर देशभक्ति के जोश से गूंज उठा। अतिथियों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में ऐकडेमिक हेड उपकरण सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। समारोह ने सभी के हृदय में राष्ट्र के प्रति गर्व, सम्मान और समर्पण की भावना को और प्रबल किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow