सीआईएस के विद्यार्थियों ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का किया लाइव अवलोकन
सीआईएस के विद्यार्थियों ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का किया लाइव अवलोकन
*सीआईएस के विद्यार्थियों ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का किया लाइव अवलोकन*
सीकर। सीएलसी द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूल सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने देश के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष व्यवस्था कर विद्यार्थियों को इस प्रेरणादायक संवाद से जोड़ा गया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं में आत्मविश्वास के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने तथा पढ़ाई और जीवन में संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी प्रकार का बोझ नहीं बल्कि समर्पण और सीखने की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने परीक्षा को तनाव नहीं बल्कि उत्साह और समर्पण का त्योहार बताते हुए सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करने की प्रेरणा दी। माननीय प्रधानमंत्री ने अभिभावकों से भी अपील करते हुए कहा कि वे परीक्षा परिणामों में प्राप्त अंकों पर अत्यधिक जोर देने के बजाय बच्चों के व्यक्तित्व विकास, कौशल संवर्धन और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाने पर ध्यान दें। इस अवसर पर सीआईएस प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा विद्यार्थियों से किया गया यह संवाद उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और मार्गदर्शक है। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में इस प्रेरणादायक कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
What's Your Reaction?