प्रधानमंत्री संग्रहालय में सीएलसी हाई स्कूल का परचम, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

प्रधानमंत्री संग्रहालय में सीएलसी हाई स्कूल का परचम, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

Feb 7, 2026 - 10:54
 0  3
प्रधानमंत्री संग्रहालय में सीएलसी हाई स्कूल का परचम, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

*प्रधानमंत्री संग्रहालय में सीएलसी हाई स्कूल का परचम, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान*
झुंझुनूं। राजधानी स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय में हिंदी विकास संस्थान द्वारा आयोजित हिंदी ओलंपियाड के सम्मान समारोह में सीएलसी हाई स्कूल, झुंझुनूं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। समारोह में कक्षा 5 के विद्यार्थी विवेक को राष्ट्रीय बाल श्रेष्ठ सम्मान से सम्मानित किया गया, वहीं कक्षा 9 की छात्राएँ भुवाश्वी एवं साक्षी को राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान के साथ नगद राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त विद्यालय के अध्यापक राजेंद्र कुमार को हिंदी के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिंदी प्रेरक सम्मान से नवाजा गया। हिंदी ओलंपियाड में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर सीएलसी हाई स्कूल, झुंझुनूं को अधिकतम पदक एवं श्रेष्ठ अंकों की प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ विद्यालय घोषित करते हुए विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया। सीएचएस ऐकडेमिक हेड उपकरण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 80 विद्यार्थियों ने पदक प्राप्त किए, जो सीएलसी हाई स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रमाण है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow