NEET 2026 में CLC का शानदार प्रदर्शन, लगातार एक और AIR-1 के साथ उत्कृष्ट परिणामों की परंपरा कायम

NEET 2026 में CLC का शानदार प्रदर्शन, लगातार एक और AIR-1 के साथ उत्कृष्ट परिणामों की परंपरा कायम

Aug 10, 2026 - 15:03
 0  2
NEET 2026 में CLC का शानदार प्रदर्शन, लगातार एक और AIR-1 के साथ उत्कृष्ट परिणामों की परंपरा कायम

NEET 2026 में CLC का शानदार प्रदर्शन, लगातार एक और AIR-1 के साथ उत्कृष्ट परिणामों की परंपरा कायम
सीकर। देशभर में NEET, IIT-JEE, NDA तथा CBSE एवं RBSE Schooling के लिए प्रतिष्ठित संस्थान CLC ने NTA द्वारा घोषित NEET 2026 के परिणाम में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। लगातार उत्कृष्ट परिणाम देने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए CLC के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।
CLC निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया कि संस्थान के विद्यार्थियों ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष रैंक हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि विवेक मीणा ने एसटी वर्ग में अखिल भारतीय प्रथम रैंक (AIR-1) प्राप्त करते हुए ओवरऑल AIR-260 हासिल की है। वहीं गंगा सिंह ने ईडब्ल्यूएस वर्ग में अखिल भारतीय 10वीं रैंक प्राप्त करते हुए ओवरऑल AIR-212 हासिल की है। इसके अतिरिक्त युगप्रकाश ने जनरल वर्ग में अखिल भारतीय 196वीं रैंक तथा ओवरऑल AIR-298 प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने बताया कि यह सफलता केवल उत्कृष्ट अंकों की नहीं, बल्कि वर्षों से विकसित उस मजबूत शैक्षणिक प्रणाली का परिणाम है, जिसमें अनुभवी शिक्षक टीम, विषयवार गहन अकादमिक मार्गदर्शन, अपडेटेड स्टडी मटेरियल , नियमित ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज, सतत प्रदर्शन विश्लेषण तथा अनुशासित अध्ययन वातावरण विद्यार्थियों को श्रेष्ठ परिणामों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
चौधरी ने कहा कि CLC का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों का चयन कराना नहीं, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट रैंक दिलाकर देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों तक पहुँचाना है। इसी उद्देश्य के साथ संस्थान निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और परिणामोन्मुखी तैयारी उपलब्ध करा रहा है।



NEET 2026 के घोषित परिणाम के बाद CLC परिसर में हर्ष का वातावरण रहा। शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने सफल विद्यार्थियों का अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी CLC के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow