सीएलसी हाई स्कूल की छात्रा भारती स्वामी ने RULET 2026 में किया शानदार प्रदर्शन, ऑवर ऑल मेरिट 37वीं एवं ओबीसी वर्ग में 9वीं रैंक हासिल
सीएलसी हाई स्कूल की छात्रा भारती स्वामी ने RULET 2026 में किया शानदार प्रदर्शन, ऑवर ऑल मेरिट 37वीं एवं ओबीसी वर्ग में 9वीं रैंक हासिल
सीएलसी हाई स्कूल की छात्रा भारती स्वामी ने RULET 2026 में किया शानदार प्रदर्शन, ऑवर ऑल मेरिट 37वीं एवं ओबीसी वर्ग
में 9वीं रैंक हासिल
सीकर।सीएलसी द्वारा संचालित राजस्थान बोर्ड के प्रतिष्ठित विद्यालय सीएलसी हाई स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा भारती स्वामी ने राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2026 में शानदार सफलता अर्जित करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। भारती ने परीक्षा में ऑल ओवर मेरिट 37वीं तथा ओबीसी वर्ग में 9वीं मेरिट प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया है।
विस्तृत जानकारी देते हुए सीएचएस ऐकडेमिक हेड जितेंद्र बाजिया ने बताया कि भारती स्वामी की यह उपलब्धि उसके निरंतर परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा विद्यालय में प्राप्त गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सीएलसी हाई स्कूल विद्यार्थियों को केवल बोर्ड परीक्षाओं तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित एवं तैयार करता है। जितेंद्र बाजिया ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित शैक्षणिक मूल्यांकन, अनुशासित वातावरण तथा करियर उन्मुख शिक्षा के कारण विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर रहे हैं।
यही कारण है कि सीएचएस के विद्यार्थी शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य गतिविधियों में निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारती स्वामी की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय परिवार ने भारती स्वामी की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
What's Your Reaction?