सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल का 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम

सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल का 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम

May 24, 2026 - 09:07
May 24, 2026 - 09:08
 0  2
सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल का 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम

सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल का 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम

सीकर। सीएलसी द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूल सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल (सीआईएस) के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उत्कृष्ट परिणामों के साथ विद्यार्थियों ने एक बार फिर सीआईएस की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासित शिक्षण व्यवस्था को सिद्ध किया है। परिणाम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईएस प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया ने बताया कि ह्यूमैनिटीज़ वर्ग में विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र अभिनव ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं प्रिया मिठारवाल ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान वर्ग में युगप्रकाश ने 95.20 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि वाणिज्य संकाय में पंकज सैनी ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। भदौरिया ने बताया कि इस वर्ष सीआईएस के 2 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 19 विद्यार्थियों ने 89 प्रतिशत से अधिक तथा 45 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर श्रेष्ठता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और विद्यालय की अनुभवी शिक्षक टीम के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने आगे बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों को नियमित टेस्ट सीरीज, अपडेटेड स्टडी मटेरियल और कॉन्सेप्ट आधारित शिक्षण पद्धति के माध्यम से तैयार किया जाता है, जिससे वे बोर्ड परीक्षाओं में आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाते हैं। सीआईएस में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, व्यक्तित्व विकास और प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

इस शानदार परिणाम की घोषणा के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। पूरे सीएलसी परिवार ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में भी विद्यार्थी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करते रहेंगे।

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow