सीएलसी हाई स्कूल, झुंझुनूं का राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार परचम

सीएलसी हाई स्कूल, झुंझुनूं का राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार परचम

Jan 30, 2026 - 12:47
 0  1
सीएलसी हाई स्कूल, झुंझुनूं का राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार परचम

*सीएलसी हाई स्कूल, झुंझुनूं का राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार परचम*
झुंझुनूं। 32वीं सब-जूनियर, 8वीं कैडेट, 32वीं जूनियर एवं 33वीं सीनियर राजस्थान राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप–2026 में सीएलसी द्वारा संचालित सीएलसी हाई स्कूल, झुंझुनूं के होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया। इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सीएलसी हाई स्कूल के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 2 रजत एवं 5 कांस्य पदक जीतकर अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल कौशल का बेहतरीन परिचय दिया।

स्वर्ण पदक विजेता मुद्राक्षी, सूर्यांश, लक्ष्य एवं गौरांगी रजत पदक विजेता कीर्ति, हिमांशी तथा  कांस्य पदक विजेता हार्दिक, कल्पित, पुष्पेंद्र, त्रिशा, आयुष रहें | खिलाड़ियों की इस उत्कृष्ट उपलब्धि के पीछे कोच रोहिताश गुर्जर का विशेष योगदान रहा, जिनके कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण से खिलाड़ियों ने यह सफलता अर्जित की। ऐकडेमिक हेड उपकरण सिंह ने सभी शिक्षकों,अभिभावकों एवं खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow