इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में सीएलसी हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 17 विद्यार्थियों ने किया लेवल-2 के लिए क्वालीफाई

इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में सीएलसी हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 17 विद्यार्थियों ने किया लेवल-2 के लिए क्वालीफाईइंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में सीएलसी हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 17 विद्यार्थियों ने किया लेवल-2 के लिए क्वालीफाई

Jan 30, 2026 - 12:51
 0  2
इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में सीएलसी हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 17 विद्यार्थियों ने किया लेवल-2 के लिए क्वालीफाई

*इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में सीएलसी हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 17 विद्यार्थियों ने किया लेवल-2 के लिए क्वालीफाई*
सीकर। सीएलसी द्वारा संचालित प्री-फाउंडेशन विंग सीएलसी हाई स्कूल (सीएचएस) के विद्यार्थियों ने इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर विद्यालय की शैक्षणिक श्रेष्ठता को सिद्ध किया है। सिल्वर जोन फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित ओलंपियाड में सीएचएस के 17 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने लेवल-2 के लिए क्वालीफाई किया, वहीं 17 विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर संस्था का नाम गौरवान्वित किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीएचएस ऐकडेमिक हेड निलेश पिलानिया ने बताया कि कक्षा स्तर पर मजबूत बुनियाद, नियमित अभ्यास और ओलंपियाड-केंद्रित शिक्षण पद्धति के कारण विद्यार्थियों ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

   


लेवल-2 के लिए क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों में कनिष्क, भावेश, गुंजन, हर्षवर्धन, कशिश, नितिन, पलक, पंकज, सुमित, विकास, आकांक्षा, हर्षिता, कृष्णा, निमिता, पूर्वी, सुप्रिंस और तमन्ना शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से यह उपलब्धि प्राप्त की। नीलेश ने बताया कि सीएचएस में प्रारंभिक कक्षाओं से ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड्स की सुनियोजित तैयारी करवाई जाती है, जिससे विद्यार्थियों में भाषा कौशल, विश्लेषण क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है। सफल विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय की समर्पित शिक्षक टीम, सुव्यवस्थित अध्ययन सामग्री और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया। इस शानदार परिणाम से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। सीएलसी परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी सीएचएस के विद्यार्थी इसी प्रकार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow