सीएलसी हाई स्कूल में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा एवं कानून के प्रति किया जागरूक
सीएलसी हाई स्कूल में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा एवं कानून के प्रति किया जागरूक
*सीएलसी हाई स्कूल में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा एवं कानून के प्रति किया जागरूक*
सीएलसी हाई स्कूल, सीकर में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में आत्मरक्षा करने तथा सामाजिक एवं कानूनी विषयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सदस्या सुभिता कुमारी ने विद्यार्थियों को यूनिट का परिचय देते हुए उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 112 एवं 1090 के माध्यम से किस प्रकार सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने गंभीर विषयों से संबंधित मामलों में गोपनीयता बनाए रखने का आश्वासन देते हुए कहा कि सुरक्षित सीकर में बाहर से आकर रहने वाले विद्यार्थी भी स्वयं को अकेला न समझें। पुलिस विभाग का सुरक्षा घेरा सदैव उनकी सहायता के लिए तत्पर है।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे पुलिस से डरें नहीं, बल्कि पुलिस को अपना मित्र एवं अभिभावक समझकर अपनी समस्याएं साझा करें। साथ ही, राजकॉप ऐप के बारे में जानकारी देते हुए अनजान लोगों से सावधान रहने की सलाह दी।
सुभिता कुमारी ने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि किसी आपात स्थिति में पुलिस सहायता पहुंचने से पहले स्वयं को सुरक्षित रखते हुए परिस्थिति को अपने नियंत्रण में कैसे रखा जा सकता है। इस दौरान सुरक्षा उपकरणों एवं आत्मरक्षा के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई तथा टीम द्वारा आत्मरक्षा के तरीकों का प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यशाला में विद्यार्थियों को सुझाव पेटिका के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही, सीकर को नशामुक्त बनाने में विद्यार्थियों एवं समाज की भूमिका पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर मनोविशेषज्ञ डॉ. अनिल शर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विपरीत परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखने तथा भय व तनाव से निपटने के मनोवैज्ञानिक उपायों की जानकारी दी।
कार्यशाला के अंत में सीएलसी हाई स्कूल, सीकर के एकेडमिक हेड जितेंद्र बाजिया ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के सदस्यों तथा डॉ. अनिल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
What's Your Reaction?