सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल में ‘विजयोत्सव’ का आयोजन, सीबीएसई 10वीं बोर्ड में उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यार्थियों का सम्मान

सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल में ‘विजयोत्सव’ का आयोजन, सीबीएसई 10वीं बोर्ड में उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यार्थियों का सम्मान

Apr 27, 2026 - 10:15
 0  2

सीकर। सीएलसी द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूल सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय की छात्रा धनिष्ठा शर्मा ने 96.60%, खुशी कुमारी ने 96%, जबकि वरुण खत्री और शुभम यादव ने 95.80% अंक प्राप्त कर श्रेष्ठता का परिचय दिया। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में ‘विजयोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को साफा पहनाकर एवं विजयस्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीआईएस प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि “सुशिक्षा, शिक्षक और अभिभावकों के बीच मजबूत समन्वय ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य की नींव रखता है।” उन्होंने विद्यालय के शत-प्रतिशत परिणाम पर सभी को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीएचएस ऐकडेमिक हेड निलेश पिलानिया ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के साथ कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता। नीलेश ने बताया की सीएलसी संस्थान विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता दिलाने के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी तैयार करता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow