सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल में गरिमा एवं उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल में गरिमा एवं उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
*सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल में गरिमा एवं उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस*
सीकर। सीएलसी द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूल सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल (सीआईएस) में गणतंत्र दिवस गरिमा, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीआईएस निदेशक समर चौधरी एवं प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ किया गया। ध्वज फहराते ही पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रगान की गूंज से गुंजायमान हो उठा और उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। देशभक्ति गीत, कविताएं एवं प्रेरणादायक वक्तव्यों के माध्यम से छात्रों ने संविधान के मूल्यों, राष्ट्रीय एकता एवं कर्तव्यों का संदेश दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीआईएस निदेशक समर चौधरी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान के निर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया ने विद्यार्थियों से संविधान की मर्यादाओं का पालन करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा। शिक्षकगण, स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा भावना के संकल्प के साथ किया गया।
What's Your Reaction?