सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन
सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन
सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन
सीकर। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सीएलसी द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूल सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का परिचय देते हुए शानदार परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल उच्च अंक प्राप्त किए, बल्कि संस्था की गुणवत्ता और अनुशासन को भी सिद्ध किया। सीआईएस प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की छात्रा धनिष्ठा शर्मा ने 96.60 प्रतिशत, खुशी कुमारी ने 96 प्रतिशत, जबकि वरुण खत्री और शुभम यादव ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के 4 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 26 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 59 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक तथा 91 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
सीआईएस पीआरओ इतिहास ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों को नियमित टेस्ट, अपडेटेड स्टडी मटेरियल एवं रिज़ल्ट ओरिएंटेड मार्गदर्शन के माध्यम से तैयार किया जाता है, जिससे वे हर परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाते हैं। साथ ही, विद्यार्थियों की व्यक्तिगत प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे उनकी कमजोरियों को दूर कर उन्हें सफलता की ओर अग्रसर किया जाता है। इस शानदार परिणाम पर विद्यालय में हर्षोल्लास का वातावरण रहा। सीएलसी परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी सीआईएस के विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।
What's Your Reaction?