सीएलसी एनडीए एकेडमी के छात्रों का एयरफोर्स में अंतिम चयन

सीएलसी एनडीए एकेडमी के छात्रों का एयरफोर्स में अंतिम चयन

May 24, 2026 - 09:11
 0  3
सीएलसी एनडीए एकेडमी के छात्रों का एयरफोर्स में अंतिम चयन

सीएलसी एनडीए एकेडमी के छात्रों का एयरफोर्स में अंतिम चयन
सीकर। सीएलसी द्वारा संचालित सीएलसी एनडीए एकेडमी ने एक बार फिर शानदार परिणाम देते हुए एयरफोर्स चयन में सफलता हासिल की है। एकेडमी के होनहार छात्र सुनील एवं राहुल बेनिवाल का एयरफोर्स में अंतिम रूप से चयन हुआ है, जिससे पूरे सीएलसी परिवार में खुशी का माहौल है। विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी एनडीए एकेडमी इंचार्ज निलेश पिलानिया ने बताया कि यह सफलता छात्रों की कठिन मेहनत, अनुशासन और एकेडमी की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली का परिणाम है। उन्होंने बताया कि सीएलसी एनडीए एकेडमी में अनुभवी शिक्षक टीम द्वारा विद्यार्थियों को नियमित एवं परिणामोन्मुखी मार्गदर्शन दिया जाता है।

साथ ही छात्रों को अपडेटेड स्टडी मटेरियल, नियमित टेस्ट प्रैक्टिस, फिजिकल ट्रेनिंग तथा मोटिवेशनल वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, जिसके कारण विद्यार्थी लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं। पिलानिया ने कहा कि एयरफोर्स में हुआ यह चयन एकेडमी की उत्कृष्ट शिक्षक टीम, शानदार मैनेजमेंट और सुनियोजित प्रशिक्षण प्रणाली का प्रमाण है। सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय सीएलसी एनडीए एकेडमी को देते हुए शिक्षकों एवं सीएलसी परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीएलसी परिवार ने दोनों सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow