सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल ने ‘रिफ्लेक्शन’ जर्मन भाषा प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया

सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल ने ‘रिफ्लेक्शन’ जर्मन भाषा प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया

Apr 28, 2026 - 09:48
Apr 28, 2026 - 09:50
 0  3
सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल ने ‘रिफ्लेक्शन’ जर्मन भाषा प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया

सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल ने ‘रिफ्लेक्शन’ जर्मन भाषा प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया

सीकर। सीएलसी द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूल सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जर्मन भाषा इंटर स्कूल प्रतियोगिता ‘रिफ्लेक्शन’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता सुबोध पब्लिक स्कूल, जयपुर में आयोजित की गई, जिसमें राजस्थान के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।सीआईएस प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 अप्रैल को आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न चरणों में अपनी भाषा दक्षता, प्रस्तुति कौशल और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में जर्मन भाषा के प्रति रुचि बढ़ाना और भाषा कौशल का विकास करना था। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यालय में विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए अंग्रेजी के साथ-साथ जर्मन और फ्रेंच जैसी विदेशी भाषाओं को सीखने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि सीआईएस के विद्यार्थी राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। सीएलसी परिवार ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सफलता से विद्यालय में उत्साह का माहौल है और यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow