सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल में पीटीएम का आयोजन, अभिभावकों ने जाना बच्चों का शैक्षणिक प्रदर्शन

CLC INTERNATIONAL SCHOOL में PTM का आयोजन

Aug 14, 2026 - 13:12
 0  1
सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल में पीटीएम का आयोजन, अभिभावकों ने जाना बच्चों का शैक्षणिक प्रदर्शन

सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल में पीटीएम का आयोजन, अभिभावकों ने जाना बच्चों का शैक्षणिक प्रदर्शन
सीकर। सीएलसी द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूल सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, सर्वांगीण विकास और अभिभावक-शिक्षक संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से पैरेंट-टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया। पीटीएम के दौरान अभिभावकों ने शिक्षकों से संवाद कर अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, विषयवार प्रदर्शन और सीखने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।सीआईएस प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया ने बताया कि विद्यालय में पीटीएम को केवल विद्यार्थियों के परिणाम जानने तक सीमित न रखते हुए, उनके समग्र विकास, व्यवहार, कौशल और भविष्य की दिशा पर चर्चा का महत्वपूर्ण माध्यम बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों के बीच नियमित संवाद से विद्यार्थियों की क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझने और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप मार्गदर्शन प्रदान करने में सहायता मिलती है।

उन्होंने बताया कि सीआईएस में देश के विभिन्न राज्यों से विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, ऐसे में दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन पीटीएम की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। विभिन्न राज्यों से अभिभावकों ने ऑनलाइन माध्यम से शिक्षकों से जुड़कर अपने बच्चों की प्रोग्रेस रिपोर्ट और शैक्षणिक प्रदर्शन की जानकारी प्राप्त की तथा शिक्षकों से आवश्यक मार्गदर्शन लिया। इस दौरान सीआईएस निदेशक समर चौधरी ने अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया और उनके विचार एवं सुझाव जाने।

उन्होंने विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों से अभिभावकों को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से प्राप्त सुझावों को विद्यालय की निरंतर प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। पीटीएम के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों की प्रगति को लेकर संतोष व्यक्त किया तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सीआईएस प्रबंधन ने कहा कि विद्यालय और परिवार के बीच मजबूत साझेदारी ही विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, अनुशासित, सक्षम और भविष्य के लिए तैयार बनाने की आधारशिला है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow