99% अंक के साथ चमके सीएलसी के अर्पित कुमावत, अब लक्ष्य डॉक्टर बनकर समाज सेवा
99 percent, clc wala sikar, arpit kumawat, doctor
99% अंक के साथ चमके सीएलसी के अर्पित कुमावत, अब लक्ष्य डॉक्टर बनकर समाज सेवा
सीकर। राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 (विज्ञान वर्ग) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीएलसी हाई स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र अर्पित कुमावत ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है।सीकर के शिश्यू गांव के निवासी अर्पित एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता श्री बाबूलाल कुमावत मिस्त्री का कार्य करते हैं तथा माता श्रीमती शीला देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अर्पित ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह शानदार उपलब्धि हासिल की है। अर्पित अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग, प्रेरणा और सीएलसी हाई स्कूल की समर्पित शिक्षक टीम को देते हैं। वे बताते हैं कि नियमित अध्ययन, अनुशासित दिनचर्या और निरंतर प्रैक्टिस उनकी सफलता के प्रमुख आधार रहे। विद्यालय का सकारात्मक वातावरण और शिक्षकों का मार्गदर्शन उन्हें हर कदम पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा।
अपने भविष्य के लक्ष्य के बारे में अर्पित ने बताया कि वे डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहते हैं। अपने इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने सीएलसी के टारगेट कोर्स में प्रवेश लेकर मेडिकल की तैयारी शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?