जेईई मेन में सीएलसी का शानदार प्रदर्शन, 43 विद्यार्थियों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए

जेईई मेन में सीएलसी का शानदार प्रदर्शन, 43 विद्यार्थियों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए

Apr 27, 2026 - 10:34
 0  4
जेईई मेन में सीएलसी का शानदार प्रदर्शन, 43 विद्यार्थियों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए

जेईई मेन में सीएलसी का शानदार प्रदर्शन, 43 विद्यार्थियों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए
सीकर। एनटीए द्वारा घोषित जेईई मेन परीक्षा परिणाम में सीएलसी ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठता का परचम लहराया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी सीएलसी के विद्यार्थियों ने शीर्ष पर्सेंटाइल प्राप्त कर संस्थान की मजबूत शैक्षणिक प्रणाली को प्रमाणित किया है। परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया कि सीएलसी के प्रतिभाशाली छात्र शुभम जांगिड ने 99.94 पर्सेंटाइल प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सिद्धार्थ सैनी (99.71 पर्सेंटाइल), युगप्रकाश (99.67 पर्सेंटाइल), सौरभ (99.65 पर्सेंटाइल), पृथ्वीराज (99.64 पर्सेंटाइल), मोनिका (99.63 पर्सेंटाइल), गौरव (99.58 पर्सेंटाइल) एवं आदित्य (99.55 पर्सेंटाइल) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सीएलसी की श्रेष्ठता साबित की है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष सीएलसी के 43 विद्यार्थियों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि गुणवत्ता और परिणाम के मामले में सीएलसी अग्रणी है। चौधरी ने इस सफलता का श्रेय संस्थान की अनुभवी शिक्षक टीम, सुदृढ़ अकादमिक प्रणाली, नियमित टेस्ट सीरीज और अपडेटेड स्टडी मटेरियल को देते हुए कहा कि सीएलसी का उद्देश्य केवल चयन नहीं, बल्कि श्रेष्ठ रैंक के साथ सफलता सुनिश्चित करना है।
परिणाम घोषित होते ही संस्था में उत्सव का माहौल छा गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए अपनी खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर पूरे सीएलसी परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीएलसी का यह शानदार प्रदर्शन एक बार फिर यह सिद्ध करता है कि मजबूत शैक्षणिक प्रणाली, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ ही सर्वोच्च सफलता हासिल की जा सकती है।

     

    

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow