सीएलसी हाई स्कूल में मेडल एवं मोटिवेशन सेरेमनी का आयोजन
CLC HIGH SCHOOL में MEDAL AND MOTIVATION सेरेमनी का आयोजन
सीएलसी हाई स्कूल में मेडल एवं मोटिवेशन सेरेमनी का आयोजन
सीकर। सीएलसी द्वारा संचालित राजस्थान बोर्ड के प्रतिष्ठित विद्यालय सीएलसी हाई स्कूल में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करने एवं उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मेडल एवं मोटिवेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। विस्तृत जानकारी देते हुए सीएचएस एकेडमिक हेड जितेंद्र बाजिया ने बताया कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देना विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।
समारोह में सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेडल केवल एक उपलब्धि का प्रतीक नहीं, बल्कि उसके पीछे की मेहनत, अनुशासन, संघर्ष और निरंतर प्रयास की पहचान है।चौधरी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज आपको मिला यह मेडल आपकी मंजिल नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की एक नई शुरुआत है। सफलता का वास्तविक अर्थ केवल जीत हासिल करना नहीं, बल्कि हर दिन स्वयं को कल से बेहतर बनाना है। अपने लक्ष्य को बड़ा रखिए, मेहनत पर विश्वास रखिए और चुनौतियों से कभी मत घबराइए। आपकी आज की मेहनत ही आपके आने वाले कल की पहचान बनाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए प्रतिभा के साथ-साथ निरंतरता, अनुशासन और सही दिशा में मेहनत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहें और असफलताओं को सीख के रूप में स्वीकार करें, तो कोई भी चुनौती उन्हें सफलता की राह पर आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।चौधरी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सीएलसी हाई स्कूल का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को बेहतर अंक दिलाना नहीं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और आगे बढ़ने की सोच विकसित करना है। विद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए निरंतर अवसर प्रदान किए जाते हैं।इस अवसर पर सीएलसी हाई स्कूल के समस्त शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?