सीएलसी का ‘ज्ञान संग्राम’ 18 अक्टूबर को, प्रतिभाओं को मिलेंगे ₹1,15,600 के नकद पुरस्कार

सीएलसी का ‘ज्ञान संग्राम’ 18 अक्टूबर को, प्रतिभाओं को मिलेंगे ₹1,15,600 के नकद पुरस्कार

Oct 9, 2026 - 09:43
Oct 9, 2026 - 09:50
 0  11

सीएलसी का ‘ज्ञान संग्राम’ 18 अक्टूबर को, प्रतिभाओं को मिलेंगे ₹1,15,600 के नकद पुरस्कार
नीट एवं आईआईटी-जेईई अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन, छह शहरों में होगी ऑफलाइन परीक्षा

सीकर। विद्यार्थियों को अपनी तैयारी परखने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सीएलसी की ओर से ‘ज्ञान संग्राम’ प्रतिस्पर्धा टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। श्री चौधरी ने आयोजन की घोषणा करते हुए बताया कि यह परीक्षा नीट एवं आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहे कक्षा 11वीं, 12वीं एवं टारगेट के विद्यार्थियों के लिए होगी। किसी भी संस्थान में तैयारी कर रहे विद्यार्थी इसमें भाग ले सकेंगे।
विद्यार्थी aiot.clcworld.in पर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। परीक्षा 18 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक ऑफलाइन पेन-पेपर मोड में आयोजित होगी। इसके लिए सीकर, जयपुर, अलवर, बीकानेर, झुंझुनूं एवं नारनौल में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
श्री चौधरी ने बताया कि ज्ञान संग्राम विद्यार्थियों को अपनी तैयारी का मूल्यांकन करने, कमजोर विषयों की पहचान करने और आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए रणनीति बेहतर बनाने का अवसर देगा। प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं बायोलॉजी, कक्षा 11वीं मैथ्स, कक्षा 12वीं/टारगेट (बायोलॉजी) कक्षा 12वीं/टारगेट (मैथ्स) के लिए अलग-अलग पुरस्कार दिए जाएंगे। चारों कोर्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को ₹11,000, द्वितीय स्थान पर ₹5,100 तथा तृतीय स्थान पर ₹3,100 का पुरस्कार दिया जाएगा। चौथी एवं पांचवीं रैंक पर ₹2,100 प्रति विद्यार्थी, जबकि छठी से दसवीं रैंक तक ₹1,100 प्रति विद्यार्थी दिए जाएंगे। इस प्रकार चारों कोर्स में कुल ₹1,15,600 के नकद पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रत्येक कोर्स में 11वीं से 100वीं रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया जाएगा। 
प्रतियोगिता का परिणाम 25 अक्टूबर 2026 को घोषित किया जाएगा। विजेता विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर 2026 को सीएलसी सीकर में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। श्री चौधरी ने विद्यार्थियों से इस निःशुल्क प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी तैयारी परखने और प्रतिभा प्रदर्शित करने का आह्वान किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow