98.20% अंक के साथ चमकी सीएलसी हाई स्कूल की भारती स्वामी, अब लक्ष्य आईएएस बनकर देश सेवा

topper, clc high school, clc wala sikar, board result

Apr 8, 2026 - 13:17
 0  2
98.20% अंक के साथ चमकी सीएलसी हाई स्कूल की भारती स्वामी, अब लक्ष्य आईएएस बनकर देश सेवा

98.20% अंक के साथ चमकी सीएलसी हाई स्कूल की भारती स्वामी, अब लक्ष्य आईएएस बनकर देश सेवा
सीकर। राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 (कला वर्ग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीएलसी हाई स्कूल की होनहार छात्रा भारती स्वामी ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है। फतेहपुर के बांठोद गांव की रहने वाली भारती एक प्रेरणादायक पारिवारिक पृष्ठभूमि से आती हैं। उनके पिता श्री जगदीश प्रसाद स्वामी आरएएस अधिकारी है तथा माता श्रीमती सुनीता देवी गृहिणी हैं। परिवार के सहयोग और प्रेरणा ने भारती के हौसले को हमेशा मजबूत बनाए रखा।
भारती अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और सीएलसी हाई स्कूल की समर्पित शिक्षक टीम को देती हैं। वे बताती हैं कि उनकी सफलता के पीछे नियमित अध्ययन, समय का सही प्रबंधन और शिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन रहा। विद्यालय का अनुशासित वातावरण और नियमित अभ्यास ने उन्हें हर विषय में मजबूत बनाया। अपने भविष्य के लक्ष्य को लेकर भारती पूरी तरह स्पष्ट हैं। उनका सपना है आईएएस बनकर देश की सेवा करना। इसके लिए वे सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर प्रशासनिक क्षेत्र में जाकर समाज और राष्ट्र के लिए योगदान देना चाहती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow