सीएलसी हाई स्कूल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, स्टेट मेरिट हासिल करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी देकर किया सम्मानित
सीएलसी हाई स्कूल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, स्टेट मेरिट हासिल करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी देकर किया सम्मानित
सीएलसी हाई स्कूल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, स्टेट मेरिट हासिल करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी देकर किया सम्मानित
सीकर। सीएलसी द्वारा संचालित राजस्थान बोर्ड के प्रतिष्ठित विद्यालय सीएलसी हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने ध्वजारोहण कर किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीएचएस एकेडमिक हेड जितेंद्र बाजिया ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में राजस्थान बोर्ड की स्टेट मेरिट में पांचवां स्थान हासिल करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थी अर्पित कुमावत तथा कक्षा 10 में स्टेट मेरिट में छठा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कनिष्का मील को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। दोनों विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से स्कूटी पुरस्कार प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर इंजीनियर श्रवण चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता केवल उसके व्यक्तिगत जीवन की उपलब्धि नहीं होती, बल्कि वह परिवार, विद्यालय और पूरे समाज के लिए गर्व का विषय होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज सम्मानित किए जा रहे विद्यार्थी अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा हैं और उनकी सफलता यह संदेश देती है कि सही दिशा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। चौधरी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी हमें अनेक वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। अब युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वे ज्ञान, चरित्र, अनुशासन और अपनी प्रतिभा के माध्यम से देश को आगे बढ़ाने में योगदान दें। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को समझने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।समारोह में प्रस्तुत की गई विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों के उत्साह और शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का माहौल बना रहा।कार्यक्रम में सीएलसी परिवार के सदस्य, विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्टेट मेरिट प्राप्त विद्यार्थियों को स्कूटी पुरस्कार मिलने पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ शिक्षा एवं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने की प्रेरणा देना रहा। इस अवसर पर सीएलसी हाई स्कूल परिवार ने सभी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर मार्गदर्शन प्रदान कर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
What's Your Reaction?