सीएलसी में नीट 2026 अभ्यर्थियों के लिए ओपन ओरिएंटेशन सेमिनार, आत्मविश्वास और सकारात्मकता का संदेश

सीएलसी में नीट 2026 अभ्यर्थियों के लिए ओपन ओरिएंटेशन सेमिनार, आत्मविश्वास और सकारात्मकता का संदेश

Apr 27, 2026 - 10:37
 0  3
सीएलसी में नीट 2026 अभ्यर्थियों के लिए ओपन ओरिएंटेशन सेमिनार, आत्मविश्वास और सकारात्मकता का संदेश

सीएलसी में नीट 2026 अभ्यर्थियों के लिए ओपन ओरिएंटेशन सेमिनार, आत्मविश्वास और सकारात्मकता का संदेश
सीकर। देशभर में नीट, जेईई, एनडीए तथा सीबीएसई एवं आरबीएसई स्कूलिंग के लिए प्रतिष्ठित संस्थान सीएलसी में नीट 2026 अभ्यर्थियों के लिए एक विशेष ओपन ओरिएंटेशन सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा से पूर्व मानसिक रूप से सशक्त बनाना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा तनावमुक्त रहकर सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया कि नीट जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षा में सफलता के लिए केवल शैक्षणिक तैयारी ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अंतिम दिनों में घबराने की बजाय अपनी तैयारी पर विश्वास रखें और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें।अपने प्रेरणादायक संबोधन में चौधरी ने छात्रों को समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और संयम बनाए रखने के महत्वपूर्ण सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि सीएलसी का उद्देश्य केवल पढ़ाई कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को हर परिस्थिति में मजबूत बनाना है, ताकि वे अपने लक्ष्य को पूरी दृढ़ता के साथ हासिल कर सकें। इस अवसर पर सीएलसी की अनुभवी शिक्षक टीम द्वारा विद्यार्थियों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी गईं, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम के अंत में पूरे सीएलसी परिवार ने सभी नीट अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल होने की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow