सीएलसी में नवसत्र 2026-27 का शुभारंभ, बसंत पंचमी पर शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया
सीएलसी में नवसत्र 2026-27 का शुभारंभ, बसंत पंचमी पर शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया
*सीएलसी में नवसत्र 2026-27 का शुभारंभ, बसंत पंचमी पर शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया*
सीकर। नीट, आईआईटी-जेईई, एनडीए तथा सीबीएसई एवं आरबीएसई स्कूलिंग के क्षेत्र में देशभर में अपनी मजबूत पहचान बना चुके प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सीएलसी में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर नवसत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस शुभ अवसर पर सीएलसी की सभी शैक्षणिक विंग्स में प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत की गई। विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया कि बसंत पंचमी ज्ञान, संस्कार और नई शुरुआत का प्रतीक है और ऐसे शुभ दिन पर नवसत्र का आरंभ करना विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि सीएलसी में टारगेट कोर्स, फाउंडेशन कोर्स, प्री-फाउंडेशन कोर्स, एनडीए एकेडमी, सीबीएसई एवं आरबीएसई स्कूलिंग में प्रवेश प्रक्रिया आज से प्रारंभ कर दी गई है।
अपने संबोधन में चौधरी ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को नवसत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को यह प्रण लेना चाहिए कि वे अपने समय का सही उपयोग करते हुए अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें, ताकि सफलता प्राप्त कर अपने माता-पिता और गुरुजनों के सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने कहा कि सीएलसी केवल परीक्षा की तैयारी ही नहीं कराता, बल्कि छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए सही दिशा और संस्कार भी देता है। इस अवसर पर सीएलसी शिक्षक टीम ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं और पूरे समर्पण के साथ मार्गदर्शन देने का विश्वास दिलाया।कार्यक्रम में सीएलसी सीओओ समर चौधरी, सीएलसी सेंटर हेड अरविंद मील, सीएलसी हाई स्कूल ऐकडेमिक हेड जितेंद्र बाजिया, सीएलसी एनडीए एकेडमी हेड निलेश पिलानिया सहित सीएलसी परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। नवसत्र के शुभारंभ पर संस्थान में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।
What's Your Reaction?